फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल' में अनु मलिक को रिप्लेस किया श्रेया ने

Fri, 22 Mar 2013 07:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जून माह के शुरू हो रहे 'इंडियन आइडल जूनियर' में ज्यूरी मेंबर में अब तक म्यूजिक डायरेक्ट विशाल-शेखर की जोड़ी शामिल थी लेकिन अब इस टीम में बतौर ज्यूरी मेंबर श्रेया घोषाल भी जुड़ने जा रही है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल पहली बार किसी शो की जज बनी है, बल्कि इससे पहले भी श्रेया कई शोज में जज की भूमिका निभा चुकी है।

दरअसल, सोनी एंटरटेनमेंट टीवी का शो 'इंडियन आइडल' का सातवां सीजन इस बार 'इंडियन आइडल जूनियर' के रूप में आ रहा है। इसी शो के लिए श्रेया घोषाल को बतौर ज्यूरी मेंबर लिया गया है।

इससे पहले अनु मलिक 'इंडियन आइडल' के साथ पिछले छह सीजन से जुड़े हुए थे।

'इंडियन आइडल जूनियर' में पहली बार बच्चों पर फोकस करते हुए बच्चों के सिंगिंग हुनर को उभारा जाएगा। इस शो में 5 से 15 साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बेस्ट टैलंट को ढूंढ़ने के लिए इंडियन आइडल सिंगिंग बूथ ऐक्टिविटीज शुरू हो चुकी हैं।

अब देखना होगा कि ज्यूरी मेंबर्स की तिकड़ी में अनु मलिक को आउट कर श्रेया मलिक अब बच्चों की फौज के साथ 'इंडियन आइडल जूनियर' में क्या कमाल दिखाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें