फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर के सास बहू मंदिर में खुलेगा ‘कातिल बहू’ का राज

Mon, 15 Apr 2019 08:49 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ek Bhram- Sarvagun Sampanna - फोटो : social media
विज्ञापन
सुपरनैचुरल शोज में सास बहू का एंगल लाने वाला पहला टेलीविजन धारावाहिक एक भ्रम सर्वगुण संपन्न जल्द ही छोटे परदे पर आने वाला है। श्रेनु पारिख के लीड किरदार वाले इस शो के निर्माताओं ने इसे लॉन्च करने का एक नायाब तरीका भी खोज निकाला है। सूत्रों के मुताबिक इस शो के लॉन्च के लिए शो की पूरी टीम इस हफ्ते राजस्थान के एक हजार साल पुराने मंदिर जा रही है।
विज्ञापन


एक भ्रम सर्व गुण संपन्न अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। देश के एक अमीर परिवार की असली कहानी पर आधारित बताए जा रहे इस धारावाहिक में बहू के किरदार को पारलौकिक शक्तियों का इस्तेमाल करने वाला बताया जा रहा है। इसे दिखाने के लिए सीरियल के प्रोमो में एक मकड़ी को दिखाया गया है जो पूरा जाल बुनने के बाद अपने परिवार को ही खाने लगती है।

शो के निर्माता फिलहाल इस सीरियल के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बता रहे, लेकिन सूत्रों से जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक इस सीरियल की कहानी छोटे परदे पर चल रहे तमाम सुपरनैचुरल शोज के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। शो की लॉन्चिंग इसी हफ्ते राजस्थान एक ऐसे मंदिर में होने जा रही है, जिसका नाम ही सास बहू मंदिर है। ये मंदिर करीब एक हजार साल पुराना है। उदयपुर स्थित इस मंदिर में शो की लॉन्चिंग के वक्त इसमें लीड किरदार कर रही श्रेनु पारिख देश भर से आए पत्रकारों के सामने इस सीरियल के कुछ राज भी खोलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें