फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, LPG सिलेंडर से हुईं परेशान; ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर कही यह बात

Tue, 31 Mar 2026 12:55 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Kakkar Sister In Law Saba: शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इन दिनों एलपीजी संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने अपना रेस्तरां बंद करने की घोषणा की है। जानिए क्यों?
 
विज्ञापन
सबा इब्राहिम और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर यूट्यूबर सबा इब्राहिम और अभिनेता शोएब इब्राहिम की छोटी बहन का रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' कुछ समय के लिए बंद हो रहा है। सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन

क्यों बंद किया रेस्टोरेंट
सबा इब्राहिम ने एलपीजी सिलेंडर की समस्या की वजह से रेस्टोरेंट बंद कर दिया है। दरअसल, उन्हें अपने रेस्टोरेंट के लिए LPG सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा चूहों की परेशानी की वजह से भी रेस्टोरेंट बंद किया गया है। इन दोनों समस्याओं की वजह से सबा अपने रेस्टोरेंट में फिर से रेनोवेशन करवा रही हैं। रेस्टोरेंट 15-20 दिन के लिए बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन डिलीवरी जारी रहेगी।

सबा ने लिया नया घर
सबा यूट्यूब पर रोजाना व्लॉग डालती हैं। यूट्यूब से अच्छी कमाई होने के बाद उन्होंने मुंबई और दिल्ली में दो रेस्टोरेंट खोले थे। अब उन्होंने अपने मौजूदा घर के बगल वाला फ्लैट भी खरीद लिया है। अब वह बीच की दीवार तोड़कर घर को बड़ा और सुंदर बना रही हैं। सबा यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट्स से भी पैसे कमाती हैं। 
विज्ञापन

कौन हैं सबा इब्राहिम
सबा इब्राहिम एक्टर शोएब इब्राहिम की छोटी बहन हैं। शोएब ने 'ससुराल सिमर का' और 'अजूनी' जैसे शो किए हैं। शोएब की शादी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम से हुई है। दीपिका इन दिनों कैंसर से लड़ रही हैं। सबा के पति सनी इस रेस्टोरेंट को संभालते हैं। वह रेस्टोरेंट बंद होने की वजह से बहुत दुखी हैं। सबा और सनी हाल ही में अपने घर मौदहा से लौटे हैं, जहां उन्होंने ईद मनाई थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी फिल्ममेकर जैक स्नाइडर ने दिया हुमा कुरैशी को सरप्राइज, लिखी यह खास बात'; अभिनेत्री ने किया रिप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें