फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद 2 के लिए शिविन नारंग ने की खास तैयारी, हत्यारों से मुकाबले के लिए सीखा ये खास हुनर

Fri, 15 Nov 2019 10:22 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Shivin Narang - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

टेलीविजन के चर्चित शो बेहद के कलाकार इन दिनों इसके दूसरे सीजन के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बार शो को पहले से कहीं ज्यादा रोचक और रोमांचक बनाने के लिए इसके निर्माता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। इस बार शो में माया का रूप बेहद बदला हुआ नजर आएगा, वहीं अभिनेता शिविन नारंग इसमें अपने लीड किरदार के लिए कुछ अलग ही तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने बेहद सीरीज के दूसरे सीजन में माया के अपने किरदार के लिए अपने बाल कलर करवाएं हैं, वहीं शिविन नारंग ने भी अपने किरदार में जबर्दस्त रोमांच लाने के लिए बिल्कुल अलग  ही रूप धरा है। शिविन इस बार शो में रुद्र का किरदार निभाते दिखेंगे और इस किरदार को परदे पर बेहद दिलचस्प बनाने के लिए वह खास ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।

विज्ञापन

Shivin Narang - फोटो : amar ujala mumbai
शो में शिविन नारंग तलवारबाजी करते दिखेंगे। शिविन ने इसके लिए खास ट्रेनिंग ली। किसी भारतीय टेलीविजन में फेंसिंग का पहली बार इस्तेमाल बेहद 2 में दिखेगा। फेंसिंग सीखने को लेकर उत्साहित शिविन ने कहा, “मैं हमेशा नई चीजें सीखना और अपना हुनर संवारना चाहता हूं। भारतीय टेलीविजन में पहली बार पर्दे पर फेंसिंग दिखाई जाएगी, और इसमें ऐसे बहुत-से फाइटिंग सीन्स और सीक्वेंस हैं, जिन्हें मैंने पहली बार परफॉर्म किया है। जब मुझे बताया गया कि अपने इस रोल के लिए मुझे फेंसिंग सीखनी होगी तो मैं काफी उत्साहित था और साथ ही थोड़ा नर्वस भी! फेंसिंग की कला तलवारबाजी से बिल्कुल अलग है और इसमें आपको विशेष तरह की कुशलता और टेक्निक की जरूरत होती है।”

पढ़ें: जानें क्यों ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आई मर्दानी 2, लोकसभा स्पीकर तक पहुंची बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें