बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक शो के दौरान काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिनाले के बाद से दोनों के बीच दरार पड़ चुकी है। पूरे सीजन में जो मंडली मजबूत दिखती रही वह अब टूटने की कगार पर नजर आ रही है। बीते कुछ समय से यह जानकारी सामने आ रही थी कि स्टैन और अब्दु के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इसको लेकर दोनों के दोस्त शिव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें- RRR: 'आरआरआर' के एक साल पूरा होने पर कार्तिकेय ने लिखा भावुक नोट, साझा की 'नाटू नाटू' की यह दिलचस्प कहानी
शिव ने कही यह बात
उन्होंने कहा, 'यह कोई बड़ा मसला नहीं है। मुझे यकीन है कि दोनों अपने मतभेद दूर कर लेंगे। मैं सही कारण नहीं जानता, लेकिन यह सिर्फ फोन उठाने और एक-दूसरे से बात करने को लेकर है। बिग बॉस के घर में मतभेद सुलझाना आसान था, क्योंकि हम साथ रहते थे, लेकिन अब सब अपनी-अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो गए हैं तो बातचीत करना या मुद्दों को सुलझाना मुश्किल हो गया है। बस कुछ ही समय की बात है, दोनों परिपक्व व्यक्ति हैं और वे जल्द ही दोस्त बन जाएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और मेरे दोनों दोस्त इसे जल्द ही सुलझा लेंगे।'
यह भी पढ़ें- Bheed BO Collection: 'भीड़' के कलेक्शन में उछाल के बावजूद लाखों में सिमटी कमाई, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस
सीजन 16 में मंडली हुई थी मशहूर
बता दें कि शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के घर में फिनाले तक जगह बनाने में कामयाब रहे थे। इस शो के वह पहले रनरअप रहे थे। वहीं, रैपर एमसी स्टैन बीबी 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहे थे। गौरतलब है कि इस शो में मंडली काफी मशहूर हुई थी। इसमें स्टैन और अब्दु के अलावा शिव, साजिद खान, सुंबुल और निमृत कौर थीं। सीजन 16 में ये सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ मजबूत बॉन्डिंग शेयर करते थे।