फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर घर से बेघर, अब बिग बॉस 18 के इन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन बनेगा शो का विनर?

Wed, 15 Jan 2025 01:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिल्पा शिरोडकर को बिग बॉस 18 के घर से बेघर कर दिया गया है। शो में शिल्पा के बेघर होने के बाद अब टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं। 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के हालिया एपिसोड से शिल्पा शिरोडकर को घर से बेघर कर दिया गया है। इसके बाद बिग बॉस के घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। शो के विनर को लेकर फैंस के बीच अब उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ये टॉप 6 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर
बिग बॉस 18 में शिल्पा शिरोडकर के घर से बेघर होने के बाद अब घर में 6 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर बचे हैं। इसमें अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, विवियन डीसेना शामिल हैं। Ormax मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई हफ्तों से इन तीन कंटेस्टेंट्स ने टॉप 3 में जगह बनाई है। वहीं, रजत दलाल नंबर वन पर बने हुए हैं।
 

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल पर लगे गंभीर आरोप, बोले- 'पुलिस की तीन गाड़ियां अरेस्ट करने आईं'

शिल्पा शिरोडकर हुईं घर से बेघर
शिल्पा शिरोडकर को अचानक से घर से बेघर कर दिया गया है। करण और विवियन की दोस्ती का साथ शिल्पा को महंगा पड़ गया। घर से बेघर होने के लिए उन्होंने ही करण को सबसे पहले नॉमिनेट किया था। शिल्पा के फैंस इस बिहेवियर से फैंस काफी नाराज थे। शिल्पा ने न तो पूरी तरह विवियन का साथ दिया और न ही करण वीर मेहरा का साथ दिया।

Chum Darang: कौन हैं चुम दरांग? मॉडल से बनीं एक्ट्रेस, प्रशंसकों ने निकाली रोड रैली, सीएम भी कर रहे हैं सपोर्ट

विज्ञापन

इस दिन होगा बिग बॉस 18 फिनाले
बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होने वाला है। शो के ग्रैंड फिनाले और विनर के नाम को जानने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें