फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे के आरोपों पर सौम्या ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sun, 26 Mar 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Saumya Tandon Denies Report
विज्ञापन
अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर मशहूर हुई शिल्पा शिंदे ने कुछ दिन पहले 'भाभी जी घर पर हैं' की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली के पति पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। शिल्पा ने इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए कहा है कि शो में उनकी को-स्टार रही सौम्या टंडन को इसके बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन


शिल्पा ने कहा कि उन्होंने सौम्या को संजय कोहली के बारे में बताया था लेकिन सौम्या ने इसे सीरियसली नहीं लिया। शिल्पा ने कहा, 'मैंने सौम्या से इस बारे में बात की थी लेकिन उनका कहना था कि हमारी इंडस्ट्री में कोई रेप नहीं करता। सौम्या ने ये बात जाकर बेनिफर को भी बता दी जिसके बाद बेनिफर ने मुझसे शो छोड़ने की बात कही थी।'

बकौल शिल्पा बेनिफर ने शिल्पा को ये धमकी भी दी कि वो उनका करियर बर्बाद कर देंगी।
विज्ञापन

सौम्या ने कहा उन्हें नहीं मालूम था कुछ

Saumya Tandon Denies Report
वहीं सौम्या टंडन ने इन सभी खबरों को नकारा है। सौम्या ने कहा, 'मैं खुद वर्कप्लेस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ हूं। मेरे और शिल्पा की इस बारे में कोई बात नहीं हुई थी। प्रोड्यूसर के साथ मेरे संबंध पूरे प्रोफेशनल हैं और ऐसी किसी प्रॉब्लम का सामना मैंने नहीं किया है। शिल्पा के केस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें