फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में खत्म हुआ शहजादा धामी का खेल, अब घर में होगी वाइल्ड कार्ड की एंट्री

Sat, 02 Nov 2024 11:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार में शहजादा धामी को घर से बेघर कर दिया गया है। घर में इस दौरान कई और भी चीजें देखने को मिली हैं।
विज्ञापन
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@the__shehzadaaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' में वीकेंड के वार में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट खिलाड़ियों में से शहजादा धामी को सलमान ने घर से बेघर कर दिया है। वोटो की कमी के कारण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शहजादा धामी को घर से बाहर होना पड़ा। दिवाली सिलेब्रेशन के दौरान शहजादा के घर से बाहर होने के साथ ही बहुत से धमाके भी देखने को मिले हैं।
विज्ञापन

कशिश कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ kashishkapoor302
घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार में घर में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की एंट्री होने वाली है। दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की तरह घर में आने वाले हैं। कशिश ने घर में आने से पहले ही अविनाश मिश्रा को अपना टारगेट बना लिया है। 

Bigg Boss 18: कौन हैं कशिश कपूर? बिग बॉस 18 में की वाइल्ड कार्ड एंट्री, दिग्विजय राठी से स्टेज पर हुआ झगड़ा

दिग्विजय सिंह राठी - फोटो : इंस्टाग्राम @digvijay_rathee
कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी के बीच होगी जोरदार लड़ाई
सलमान खान दोनों से पूछते हैं कि क्या वे एक-दूसरे को जानते हैं। इस पर, कशिश कहती है, "मैं मुख्य किरदार हूं।" दिग्विजय जवाब देते हैं, "किसी भी पॉडकास्ट पर जाकर मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया।" इस पर वह कहती हैं, "संभल के तुम्हारे किस्मत की डोर मेरे हाथ में आखिरी बार थी। और आज यहां हो तो भी मेरे ही कारण हो ये भूलना मत। उस लड़की के लालच के कारण मेरे बचपन का सपना टूट गया, मेरी मां रो दी थी।"
 

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में रविवार को होस्टिंग करते नहीं दिखेंगे सलमान खान, निर्माताओं ने किया बड़ा बदलाव

विज्ञापन

रवि किशन, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि किशन भी घर में आएंगे नजर
'बिग बॉस 18' में रविवार को रवि किशन भी घर में आएंगे। रवि किशन अपने पुलिस स्टाइल में घर में प्रवेश करेंगे। वह इस एपिसोड में रजत दलाल की क्लास लेते नजर आएंगे। रजत दलाल ने कहा कि वह घर में पहली बार आए हैं। ऐसे में रवि किशन कहते हैं हर कोई बिग बॉस के घर में पहली बार ही आता है, वे खुद भी पहली बार ही आए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें