अभिनेत्री तापसी पन्नू को उनकी अदाकारी के लिए लोग पसंद करते हैं, फिर वो कॉमेडी रोल के लिए हो या कोई गंभीर किरदार। तापसी पन्नू कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर तापसी ने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बजट की फिल्मों में भी उन्हें बहुत ज्यादा रुपये नहीं मिले थे।
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
फिल्मों का चयन करना होता है मुश्किल
फिल्म के चयन को लेकर तापसी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि इसके साथ ही फिल्म करने के बाद प्रशंसकों को प्यार और आलोचना दोनों ही आपके रास्ते में आते हैं। तापसी का मानना है कि वे जो फिल्में करती हैं, उनमें ब्लॉकबस्टर लिखा नहीं होता, लेकिन जब उन्हें प्रशंसकों का प्यार मिलता है तो वे ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं। अपनी फिल्मों के चयन को लेकर उन्होंने कहा कि वह जिस तरह की फिल्म करना चाहती हैं, उनका चयन करना मुश्किल है।
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जो काम हमेशा न हो सके उसे छोड़ना ही अच्छा
इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि उन्होंने अपनी जॉब को छोड़ी क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि वे इस नौकरी को करने के कुछ समय बाद ही उससे परेशान हो जाएं। तापसी का मानना है कि अच्छा ही हुआ जो उन्होंने अपनी जॉब छोड़ी और प्लान बी यानी एक्टिंग में करियर बनाया। सिनेमा की दुनिया में काम करना वो पसंद कर रही हैं।
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
पैसों के लिए नहीं की 'डंकी' और 'जुड़वा 2'
तापसी ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैंने जुड़वा और डंकी जैसी फिल्में पैसों के लिए की हैं, लेकिन नहीं। ये इसका बिल्कुल उल्टा है। मुझे उन फिल्मों के लिए ज्यादा रुपये मिले हैं, जिनमें मुख्य किरदार मैं थी। तापसी ने कहा कि निर्माताओं को लगता है कि फिल्म में पहले से बड़ा अभिनेता है, हमें कोई और बड़ा सितारा नहीं चाहिए। रोजाना हम ऐसी ही चीजों से गुजरते हैं।
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
मनमर्जियां के कारण जानते हैं लोग
तापसी ने कहा कि कई बार आप फिल्म में काम करते समय इंजॉय करते हैं। इसके बाद भी फिल्म कुछ अच्छा नहीं कर पाती। मनमर्जियां को बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार सक्सेस नहीं मिली, लेकिन जब भी मैं कहीं जाती हूं लोग मनमर्जियां को लेकर ही मुझसे बात करते हैं और फिल्म को पसंद करते हैं।