वहीं अब शो के बारे में मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शो में पॉपुलर टीवी एक्टर शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। गौरतलब है कि फलक नाज ने तुनिषा शर्मा केस में अपने भाई को सपोर्ट करते हुए काफी लड़ाई लड़ी। एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए मीडिया में खुलकर बोला और उनकी लड़ाई लड़ी। वहीं अब जब शो में उनके हिस्सा लेने को लेकर खबरें आ रही हैं तो शो और भी दिलचस्प हो सकता है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि एक्ट्रेस शो में हिस्सा लेंगी या नहीं।
तो वहीं दूसरी तरफ उनके भाई शीजान खान इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग कर रहे हैं। आए दिन खतरा मोल ले रहे हैं। वहां से सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। उनके को-कंटेस्टेंट्स भी उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में देखा गया था। लेकिन तुनिषा शर्मा मौत मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था और करीब 70 दिन बाद वो जेल से जमानत पर बाहर आए थे।
फलक ने कई टीवी शोज किए हैं लेकिन पहली बार किसी रियलिटी शो या वेब शो में नजर आएंगी। फलक मेरठ की रहने वाली है, लेकिन बाद में अपनी मां शहनाज, बहन शफाक और भाई के साथ मुंबई आ गई।
यह भी पढ़ें: क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती