इस बीच खबर है कि टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी एक स्ंटट के दौरान घायल हो गई हैं। श्रद्धा आर्या ने अंजुम फकीह को लगी चोटों की तस्वीर शेयर की है। साझा की गई इस तस्वीर में अंजुम के बाएं घुटने में काफी चोटें लगी हुई नजर आ रही हैं, जबकि दाहिने घुटने में भी कुछ खरोंचें आई हैं। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें चोट कैसे लगी, लेकिन श्रद्धा के कैप्शन से ऐसा लगता है कि वह कोई स्टंट कर रही थीं उसी दौरान वे घायल हो गई।
तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर वापस आ जाओ, तुम पहले ही हम सभी के लिए जीत चुकी हो। खतरों के खिलाड़ी" बता दें कि अंजुम के रियलिटी शो के लिए साउथ अफ्रीका जाने के बाद से श्रद्धा आर्या अपनी सबसे अच्छे दोस्त के लिए चीयरलीडर बन गई हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने उन्हें 'योद्धा' कहा था।