फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगनम स्टाइल में थिरके कैट, बिग बी और शाहरूख

Thu, 18 Oct 2012 05:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी पर आने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति 6' (केबीसी) के सेट पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख और कैटरीना कैफ गैंगनैम स्टाइल में डांस करते नजर आए।
विज्ञापन


दरअसल, शाहरुख और कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म 'जब तक है जान' के प्रमोशन के सिलसिले में केबीसी के सेट पर आए थे।

गैंगनम स्टाइल में डांस करने से पहले कैट और शाहरूख अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल रहे थे तभी गेम के दौरान एक ऐसा सवाल आया, जिसने यूट्यूब पर सर्वाधिक पसंद किये गये विडियो ‘‘गैंगमैन स्टाइल‘‘ के संदर्भ में बहस छेड़ दी। बच्चन इस गीत की लोकप्रियता से परिचित नहीं थे और शाहरूख उन्हें इस डांस के लटके-झटके दिखाने के लिये तैयार हुए लेकिन उनहोंने भी शर्त रख दी कि वे गैंगनम स्टाइल में तभी डांस करेंगे जब कैट और बिग बी उनका साथ दें।
विज्ञापन


शाहरूख, कैटरीना और अमिताभ बच्चन तीनों ने ही दक्षिण कोरियाई पॉप स्टार साइ (PSY) के 'गैंगमैन स्टाइल' में डांस किया।

गौरतलब है कि गैंगनैम एक अद्भुत और विचित्र नृत्य शैली है जो दक्षिण कोरिया के रैपर साइ के द्वारा प्रचलित हुई है। यह शैली तेजी बढ़ रही है और अब बॉलीवुड कलाकार भी इस शैली को अपनाने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को यूट्यूब पर जारी किए गए इस विडियो को अब तक 41 करोड़ से भी अधिक लोग पसंद कर चुके हैं और ऐसा लगता है कि पेप्पी डांसिंग से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें