फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 11' में दिख सकती हैं मॉडल अर्शी खान, शाहिद अफरीदी संग अफेयर से आईं थीं खबरों में

Fri, 18 Aug 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अर्शी खान
विज्ञापन
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी संग अफेयर से खबरों में आई मॉडल अर्शी खान बिग बॉस के अगले सीजन में दिख सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के 11वें सीजन के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है।
विज्ञापन


अर्शी खान तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ अपने अफेयर की खबर जगजाहिर की थी। इन खबरों पर काफी हंगामा हुआ था। शाहिद ने अर्शी के आरोपों से पल्ला झाड़ लिया था। वहीं इस अफेयर को लेकर आर्शी के खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था।

पढ़ें: ढिंचैक पूजा से गोपी बहू तक, ये चेहरे 'बिग बॉस-11' में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट

इसके विरोध में आर्शी ने विवादित ट्वीट किया था। उसने लिखा था, 'मैं शाहिद अफरीदी के साथ सो चुकी हूं, मेरे लिए किसी के सा‌थ हमविस्तर होने के लिए भारतीय मीडिया की अनुमति लेना जरूरी नहीं है। यह मेरा निजी जीवन है और मेरे लिए यह प्यार था।' अर्शी राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप भी लगा चुकी हैं।
विज्ञापन


अर्शी अफगानिस्तान में पैदा हुई थीं। जब वो 4 साल की थीं तब उनका परिवार भारत आ गया था और फिर यहीं बस गया। वो मॉडलिंग और एक्टिंग दोनों में हाथ आजमां चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें