फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय हुआ नई 'महाभारत' का नया अर्जुन

Sun, 18 Aug 2013 08:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस पर एक बार फिर से महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। शो में अर्जुन कौन बनेगा यह तय कर दिया गया है। देखते हैं कि वह अर्जुन आपको रास आता है या नहीं।
विज्ञापन


एपिक शोज के लिए कहानी चुननी हो, तो महाभारत से बेहतर शायद ही कोई स्पाइसी स्क्रिप्ट मिले। जल्द ही स्टार प्लस पर `महाभारत' शो के तौर पर दर्शकों के सामने पेश होने वाला है। इस शो के महत्वपूर्ण किरदार भी चुन लिए गए हैं।

खबर है कि महाभारत के लिए अर्जुन का भी चयन हो गया है। अर्जुन की भूमिका के लिए कश्मीर के आर्टिस्ट शहीर शेख को चुना गया है।

कहा जाता है कि संघर्ष करने वाले की किस्मत कभी भी पलट सकती है और इस बात को शहीर शेख से बेहतर भला कौन समझ सकता है। शहीर कश्मीर के मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


वे कहते हैं, `मैं हमेशा से किसी एतिहासिक किरदार को करना चाहता था। जैसे कोई योद्धा या राजकुमार। उसका गेटअप मुझे बेहद आकर्षित करता है। तलवार पकड़ने में मुझे एक अलग ही एहसास होता है। इसलिए जब मुझसे इस रोल के लिए कहा गया, तो मैंने तुरंत हां कर दी।

पर यह उतना आसान था नहीं, जितना कहने में महसूस हो रहा है। मुझे इस रोल के लिए अपनी जीवनशैली और आदतों को बदलना पड़ा। मैंने एक योद्धा की बॉडी लैंग्वेज के लिए भी मेहनत की है। उसके बोलने के ढंग, एक्सप्रेशंस वगैरह पर भी ध्यान दिया है।
विज्ञापन


शहीर ने इस रोल से न्याय करने के लिए अन्य ऑफर्स की तरफ ध्यान देना बंद कर दिया था। देखते हैं कि उनकी ये मेहनत कितना रंग लाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें