'नव्या' धारावाहिक से प्रसिद्घि पा चुके टीवी एक्टर शाहीर शेख को एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा का कारण है उनका 'मॉर्डन बहु' को एक्सेपट ना करना।
अपने अभिनय के बल पर टीवी एक्टर शाहीर शेख ने अपनी अलग फैन फोलोइंग बनाई है। इसी का नतीजा है कि शाहीर को अलग-अलग रोल प्ले करने के ऑफर मिल रहे हैं।
शाहीर जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले स्वास्तिक प्रोडक्शन के तहत बनने वाले पौराणिक शो 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाने वाले हैं।
ऐसे में शाहीर ने अपने ड्रीम रोल अर्जुन के कारण शाहीर ने 'मॉर्डन बहु' को एक्सेप्ट नहीं किया।
दरअसल, ऐसा सुनने में आ रहा है कि कुछ समय पहले ही शाहीर के पास सोनी एंटरटेन्मेंट पर जल्द शुरू होने वाला शो 'मॉर्डन बहु' में शनाया ईरानी के अपोजिट लीड रोल का ऑफर आया था।
लेकिन शाहीर ने अर्जुन बनने की खातिर इस ऑफर को ठुकरा दिया। अब ये तो शाहीर ही बता सकते हैं कि उन्हें 'मॉर्डन बहु' से ज्यादा अर्जुन क्यों रास आ रहा है।
हम उम्मीद करते हैं कि शाहीर जल्द ही अपने फैन्स को खुश करने और फोलोअर्स की डिमांड को देखते हुए जल्द ही कुछ और धारावाहिकों में नजर आएं।