फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की होगी छोटे पर्दे पर घर वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज टेलिविजन से अपना कैरियर शुरू करने वाले शाहरुख खान ने फिल्मों में बादशाहत पा ली है। 'फौजी', 'सर्कस' के अलावा 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं' और 'केबीसी' तक वो कई शो में टीवी पर दिख चुके हैं। लेकिन पर वो जल्द ही एक बार फिर टीवी पर वापसी करने वाले हैं।  
विज्ञापन


जल्दी ही वो एक नए हिंदी चैनल के एक शो में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक ये नया चैनल जी ग्रुप का है जिसकी घोषणा बुधवार को मुंबई में पूरे तामझाम के साथ की गई।
विज्ञापन

क्या शाहरुख टीवी पर दिखा पाएंगे कमाल?

शाहरुख खान आज बड़े पर्दे के सबसे बड़े नामों में से एक हैं लेकिन एक समय वे छोटे पर्दे पर संघर्ष कर रहे थे। हालांकि शाहरुख खान को कई शो के ऑफर आए लेकिन उन्होंने कभी भी हां नहीं कहा। वहीं जिस शो पर वो आए वहां वे कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

शाहरुख के कुछ शो जैसे 'जो का झटका' और 'दिल से नाचें इंडियावाले' टेलिविजन पर कोई धमाल नहीं कर सका। लेकिन इस बार शाहरुख अच्छी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं। शो के बारे में जल्दी ही खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल फैन्स को इंतजार है कि किंग खान इस बार क्या मसाला लेकर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें