फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सावधान इंडिया' को होस्ट करेंगे अक्षय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्शन स्टार अक्षय कुमार जल्दी ही टीवी सीरियल 'सावधान इंडिया' के खास एपिसोड 'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' को होस्ट करते नजर आएंगे। फिलहाल अक्षयश् कुमार अपनी फिल्म 'बेबी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


अक्षय इस एपिसोड की मेजबानी अपने आत्मरक्षा केंद्र से करेंगे, जहां वह लड़कियों को मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के हुनर सिखाते हैं। अक्षय इससे पहले कई टीवी शो को होस्ट कर चुके हैं लेकिन इस तरह के एपिसोड को वह पहली बार होस्ट करेंगे।

विज्ञापन

एक खास एपिसोड में आएंगे नजर

'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' टीवी सीरियल सावधान इंडिया का ही खास रूप है। अक्षय जल्‍द 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्‍म 'बेबी' में भी नजर आएंगे। यह फिल्‍म आतंकवाद के मुद्दे पर बेस्‍ड है।

एक बयान में कहा गया है कि 'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' के इस खास एपिसोड में अक्षय एक लड़की के साथ उसके क्‍लासमेट द्वारा किए गए यौन शोषण की दास्तां बयां करेंगे। सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' की यह कड़ी शुक्रवार को लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें