फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' गई तो धड़ाम से गिरा कलर्स

Sun, 19 Jun 2016 01:00 PM IST
श्वेता पांडेय/ बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
इस बार कलर्स टीवी के धारावाहिक 'नागिन' की विदाई से टीआरपी में स्टार प्लस के धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' की चांदी हो गई। 62 एपिसोड वाले नागिन ने अपने पहले सीजन में टेलीविजन की दुनिया में धाक जमाए रखी। नवंबर में शुरू हुए इस धारावाहिक में नागिन बनी मॉनी रॉय और अदा खान के अलावा अर्जुन बिजलानी सुधा चंद्रन और मनीष खन्ना जैसे अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों को जोड़े रखा।लेकिन इस धारावाहिक के अंतिम एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद कलर्स टीवी की टीआरपी धड़ाम मे नीचे गिरी।
विज्ञापन


बीते सप्ताह पहले पायदान पर रहा यह चैनल इस बार तीसरे नंबर पर आ गया है। हालांकि, 'नागिन' के दूसरे सीजन की घोषणा भी हो गई है और हाल ही में इसका प्रोमो भी जारी किया गया है। प्रोमो देखने के बाद दर्शकों में इसके दूसरे सीजन को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है। लेकिन फिलहाल तो 'नागिन' की विदाई ने कलर्स चैनल की टीआरपी को झटका दे ही दिया है। वही स्टार प्लस की टीआरपी में उछाल दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'ये हैं मोहब्बतें' को इस बार काफी संख्या में दर्शक मिले। इस वजह से चैनल और धारावाहिक दोनों ही टीआरपी चार्ट में ऊपर आए है।

- फोटो : BBC
स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'ये हैं मोहब्बतें' को इस बार काफी संख्या में दर्शक मिले। इस वजह से चैनल और धारावाहिक दोनों ही टीआरपी चार्ट में ऊपर आए है। वहीं स्टार प्लस के दूसरे शो 'साथ निभाना साथिया' को इस बार अच्छे खासे दर्शक मिले। 'ये है मोहब्बतें' के बाद जी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' का नंबर रहा। हालांकि बीते सप्ताह की तुलना में इस बार इसके दर्शकों की तादाद में गिरावट आई है। चैनलों की बात की जाए, तो इस बार बाज़ी स्टार प्लस ने मारी है।

वहीं जी टीवी दूसरे नंबर पर और कलर्स तीसरे पायदान पर खिसक गया। वही कलर्स चैनल पर शुरू हुए नए धारावाहिक 'कवच' की कहानी और किरदारों ने दर्शकों में उत्सुकता जगा दी है। इसमें हर रोज खुल रही नई परतें और नए दिलचस्प मोड़ दर्शकों को लुभा रहे है। मंजुलिका के किरदार में महक चहल ने छोटे पर्दे पर नई पारी शुरू की है।

नकारात्मक किरदार में उनका अभिनय धारावाहिक को नया आयाम दे सकता है। वही मोना कपूर और विवेक दहिया की जोड़ी को भी दर्शक पसंद कर रहे है। अब बात करें युवाओं की तो वो एम टीवी से बिंदास पर आ गए हैं और बच्चे निक चैनल पर प्रसारित हो रहे 'मोटू पतलू' के जादू में गिरफ्तार रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें