छोटे पर्दे के सांप सीढ़ी के खेल में इस बार 'नागिन' की विदाई के साथ 'कवच' का पदार्पण हुआ है। साल 2015 से शुरू कलर्स चैनल का धारावाहिक 'नागिन' शुरू से लेकर विदाई तक टॉप पर ही रहा।
5 जून को 'नागिन' का अंतिम एपिसोड प्रसारित किया गया था और अब इस धारावाहिक की विदाई के बाद चैनल 'कवच' को लेकर आया है।
शिवन्या, ऋतिक और शेषा की विदाई से दर्शक दुखी तो हैं। लेकिन 'कवच' को लेकर वे उत्साहित भी है। नए धारावाहिक 'कवच' में मुख्य भूमिका में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की जस्सी यानी मोना सिंह है और 'ये है मोहब्ब्ते' फेम विवेक दहिया और महक चहल भी है।
काले जादू पर आधारित यह धारावाहिक दर्शकों को किस हद तक बांध कर रखता है और चैनल की टीआरपी का क्या हाल होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।