फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeh Jhuki Jhuki Si Nazar: बड़े परदे से पहले छोटे परदे पर देखिए सांवली लड़की की कहानी, जमाने के तानों से 'ये झुकी झुकी सी नज़र'

Mon, 28 Feb 2022 04:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

स्टार प्लस पर नया सीरियल 'ये झुकी झुकी सी नज़र' दस्तक देने जा रहा है। इस सीरियल में सांवली लड़की की एक दिलचस्प कहानी को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
ये झुकी झुकी सी नजर सीरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े परदे पर अभी फिल्म ‘फेयर एंड अनलवली’ की रिलीज में समय बाकी है, उससे पहले सांवली लड़की की एक दिलचस्प कहानी छोटे परदे पर रिलीज होने को तैयार है। 'ये झुकी झुकी सी नज़र' नाम का ये धारावाहिक दो ऐसे लोगों की कहानी है जिनकी अपनी अपनी निजी समस्याओं के बीच समाज की दिक्कतें भी आनी शुरू हो जाती हैं। दीया और अरमान नाम के इन किरदारों की कहानी में किस्मत का भी अनोखा किरदार है। धारावाहिकों के मुख्य किरदारों के लिए अंकित सिवाच और स्वाति राजपूत को साइन किया गया है।

विज्ञापन

अंकित सिवाच - फोटो : सोशल मीडिया
अपने नए शो के लॉन्च को लेकर उत्साहित अभिनेता अंकित सिवाच कहते हैं, “यह किरदार मेरे द्वारा पहले निभाए गए सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है। इस शो में, मैं अरमान की भूमिका निभा रहा हूं, जो एक मल्टीनेशनल फर्म में काम करता है और वह अपनी मां का एक आदर्शवादी बेटा है। यह शो एक खूबसूरत प्रेम कहानी है, जहां दो व्यक्ति समाज की रूढ़िवादी मानसिकता के खिलाफ लड़ते हैं। मैं धन्य हूँ कि मुझे यह अवसर मिला। यह शो एक ऐसा  सामाजिक संदेश देगा जिस पर मैं व्यक्तिगत रूप से विश्वास करता हूं, मैं काफी समय से इस तरह की कहानी का हिस्सा बनना चाह रहा था।"
विज्ञापन

स्वाति राजपूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं शो की हीरोइन स्वाति राजपूत कहती हैं, “मुझे इससे बेहतर किरदार नहीं मिल सकता था। दीया (शो में मेरा किरदार) ने अपने आस-पास के सभी लोगों की खुशी के लिए जो त्याग किया है, वह दिल को छू लेने वाला और प्रेरक है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी इस शो की शक्ति और इसके पीछे छुपा हुआ संदेश महसूस होगा।“ धारावाहिक 'ये झुकी झुकी सी नज़र' शो अगले सोमवार से शाम साढ़े छह बजे शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें