फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार देखो हजार बार देखो

Sun, 26 May 2013 12:26 PM IST
संजना शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लोकप्रिय धारावाहिक निर्माता से लेकर दर्शक तक सबको फायदे में रखता है। किसी को पैसा मिलता है, तो किसी को मनोरंजन।
विज्ञापन


इसीलिए ब्रेक के बाद टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों का सेकंड सीजन, मनोरंजन के पुराने अंदाज को फिर से परोसने का पसंदीदा फॉर्मूला बन रहा है।

अभी तक हम सबने अपने फेवरिट धारावाहिकों को लीप लेते देखा है, लेकिन अब विदा ले गए पॉपुलर शो फिर हाजिर हो रहे हैं छोटे परदे पर सीजन-2 के नाम से।

अभी तक शो में लीप लेकर कहानी में ताजगी लाई जा रही थी, लेकिन अब यह काम कर रहे हैं सेकंड सीजन, यानी एक वक्त बेहद पॉपुलर रहे धारावाहिक को बंद किए जाने के कुछ समय बाद उसकी वापसी।

आमतौर से ये पॉपुलर धारावाहिक अपनी कहानी के एक पड़ाव के खत्म हो जाने पर या टीआरपी में किसी न किसी कारण कमी दिखने पर रुके, तो फिर इन्हें दोबारा शुरू क्यों किया गया?
विज्ञापन


सब टीवी के पॉपुलर शो 'लापतागंज' की इंदुमती यानी सुचेता खन्ना इसका उत्तर देती हैं, 'लापतागंज' का सीजन-2 शुरू हो रहा है। पहले सीजन में शो के लिए रिस्पांस कम होते देख चैनल ने इसे बंद करने का निर्णय लिया। और टीवी पर इसकी घोषणा हो गई।'

वे आगे कहती हैं कि, 'लेकिन घोषणा होते ही फेसबुक और मोबाइल फोन पर चैनल के पास इसे बंद न करने की गुजारिशों की झड़ी लग गई। तब इसे बंद करने का अनाउंसमेंट हो चुका था, इसलिए करना ही था। पर उसी वक्त यह योजना भी बन गई कि थोड़ा ब्रेक लेकर इसे फिर से शुरू किया जाएगा। इस तरह सेकंड सीजन की शुरुआत हुई।'

मनोरंजन का नया चैप्टर
जीटीवी पर लोकप्रिय रहा शो 'पुनर्विवाह' भी सेकंड चैप्टर के रूप में दर्शकों के सामने हैं। इसमें कहानी नई है, कलाकार नए हैं, पर नाम वही है।


इसीलिए ये सीजन न होकर सेकंड चैप्टर है। 'पुनर्विवाह' की प्रोड्यूसर शशि सुमित बताती हैं, ''पुनर्विवाह' के विषय में बहुत कुछ दिखाने को है। इसीलिए पहली कहानी के बाद हमने इसे नए सिरे से उसी नाम के साथ शुरू करने की योजना बनाई, क्योंकि 'पुनर्विवाह' की ब्रांड वैल्यू से कोई इनकार नहीं कर सकता।'

वे आगे कहती हैं, 'किसी भी शो की कहानी में फ्रेशनेस जरूरी हो जाती है। इसीलिए सीजन्स आते हैं। हां, चैप्टर्स की शुरुआत पहली बार जीटीवी से हो रही है। पर यह भी सच है कि चाहे सीजन हो या फिर चैप्टर, शो तभी पसंद किया जाता है, जब उसमें क्रेडिबिलिटी हो और उसे फ्रेश तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।'
विज्ञापन


आगे अभी और भी हैं
कलर्स पर 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' का सेकंड सीजन चल ही रहा है।




खबरों के मुताबिक, 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'सास बिना ससुराल', 'परिचय' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' का भी नया सीजन शुरू हो सकता है।

इस तरह चैप्टर्स और सीजन के माध्यम से पुराने जादू को नए ढंग से पेश करने की कोशिश हो रही है। पहले भी 'गोपी बहू' और 'संजीवनी' के सेकंड सीजन लाए गए थे। दोनों ही बेहद हिट रहे। अब देखना है कि इस मौसम का क्या हाल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें