अब खतरे से बाहर हैं
हॉस्पिटल में निशिगंधा को समय पर इलाज मिल गया और डॉक्टर ने कहा है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई। इस कारण हो सकता है कि कुछ दिनों तक निशिगंधा सीरियल सुमन इंदौरी में नजर ना आएं। सीरियल के प्रोडक्शन से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि उन्हें इस घटना के होने का दुख है। साथ ही इस बात की खुशी भी है कि निशिगंधा जी अब ठीक है। वह उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
आगे सेट पर रखा जाएगा ध्यान
सीरियल सुमन इंदौरी के सेट पर आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए प्रोडक्शन हाउस सभी तरह की सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। वह चाहते हैं कि आगे उनके कलाकार सेट पर पूरी तरह से सुरक्षित रहें।
निशिगंधा ने किया है कई सीरियल में काम
निशिगंधा ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है। वह अब तक 'ससुराल सिमर का', 'मेरी गुड़िया', 'रब से ये दुआ', 'कभी कभी इत्तफाक से' जैसे सीरियलों में काम कर चुकी हैं।