फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान ने कशिश को मारा ताना, जवाब में उन्होंने कहा-अगर 2 करोड़ देंगे तो...'

Sun, 17 Nov 2024 02:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों बिग बॉस 18 में खूब ड्रामा और झगड़ा हो रहा है। इस हाई ड्रामा का हिस्सा होस्ट सलमान खान भी बनते हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रतियोगी कशिश कपूर को ऐसा ताना मारा कि वह नाराज हो गईं। 
विज्ञापन
कशिश कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kashishkapoor302
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कशिश कपूर ने कुछ दिनों पहले ही बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस 18 में एंट्री ली है। जब से वह शो में आई हैं तभी से दूसरे प्रतियोगी से उनकी अनबन चल रही है। हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान ने भी कशिश कपूर के बारे में ऐसा कुछ कहा कि वह उनसे नाराज हो गईं। बाद में वह शो के दूसरे प्रतियोगियों से इस बारे में बात करती हुई नजर आईं लेकिन अधिकतर लोग सलमान की बात से ही सहमत नजर आए। 

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने कहा कि पैसे के लिए गेम छोड़ देती हैं 
सलमान ने बिग बॉस 18 के मंच पर कहा कि कशिश अपने पिछले शो को बीच में ही छोड़कर चली गईं। असल में कशिश ने बिग बॉस से पहले एक शो स्प्लिट्सविला किया था। जहां उनके सामने शो से बाहर जाने का विकल्प रखा गया और इसके बदले में पैसे चुनने को कहा गया। कशिश ने उस समय पैसों का चुनाव किया। इसी बात की तरफ इशारा सलमान ने किया था और कहा कि ये पैसे लेकर भाग गईं। स्प्लिट्सविला में कशिश कपूर दिग्विजय के साथ ही शामिल हुई थीं लेकिन उन्होंने शो में उनका साथ ना देकर पैसे लेना ज्यादा ठीक समझा। दिग्विजय भी इस समय बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं।

कशिश ने बिग बॉस के प्रतियोगियों से की चर्चा 
जब सलमान खान ने कशिश पर ताना मारा तो बाद में उन्होंने बिग बॉस के घर के बाकी लोगों से इस बारे में बात की। सबसे पहले वह प्रतियोगी करण वीर मेहरा से बात करने पहुंची। सलमान की बात पर उन्होंने करण से चर्चा करनी चाहिए। वहीं करण ने बिल्कुल अगल ही जवाब कशिश को दिया। वह बोले- 'जब लोग गेम छोड़ देते हैं तो वह किसी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।' करण का यह जवाब सुनकर उन्हें और बुरा लगा। तो वह चाहत पांडे के पास पहुंच गईं। वह चाहत से बोलीं- 'ये कहना कि जो गेम छोड़ देते हैं, वो लाइफ में आगे नहीं बढ़ते। ये क्या बात हुई। यहां पर अगर लोग पैसों की बात कर रहे हैं ना, तो मुझे 2 करोड़ देंगे, तो मैं लेके चली जाऊंगी।'
विज्ञापन

कम समय में हो गई हैं पॉपुलर 
कशिश बिग बॉस प्रतियोगियों के बीच में फेमस हो या ना हो लेकिन दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं। पिछले दिनों वह अविनाश को शो में सपोर्ट करती हुई भी नजर आईं। कशिश के फैंस का कहना है कि वह इतना दम रखती हैं कि बिग बॉस 18 को आसानी से जीत सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें