फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: क्या लव गिल ने स्काउट को दिया ट्रॉमा? बाल काटने का हुआ जिक्र; गुल्लू ने कहा- तू पागल हो गया है

Thu, 26 Nov 2026 08:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इन दिनों 'बिग बॉस 20' में सबसे ज्यादा चर्चा में स्काउट ओपी और लव गिल हैं।
  • इस बीच शो का एक दिलचस्प प्रोमो आया है। इसमें स्काउट गुल्लू से कुछ बातें कर रहे हैं।
  • अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्काउट की ये बातें लव को लेकर हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर बढ़ते दिन के साथ 'बिग बॉस 20' दिलचस्प होता जा रहा है। शो में अब भी स्काउट और लव का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में स्काउट ने गुल्लू से चुपके से कुछ ऐसे राज खोलें हैं जिन्हें लव गिल से जोड़ा जा रहा है। उनके मुताबिक उन्हें एक शख्स ने ट्रॉमा दे दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
स्काउट ने गुल्लू से क्या कहा?
शो के नए प्रोमो में स्काउट गुल्लू से कहते हैं कि गुस्सा एक इंसान पर बहुत ज्यादा आ रहा है। मैंने उसके लिए कितना टाइम खराब किया। गुल्लू कहते हैं कि एक महीना। स्काउट आगे कहते हैं कि वह देखती थी कि मैं टाइम पर खाना खा रहा हूं या नहीं। मेरे सिर पर रोलज तेल लगा रही थी। उसने मेरी नेकर तक धोई है। 

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्या लव को प्यार से रख रहे थे स्काउट?
स्काउट ने याद करते हुए कहा वह बिस्तर हब बना था। 30 सेकंड तक वह मेरी तरफ देखे जा रही है। अपने अंदर का घोड़ा अलग ही भाग रहा था। इस पर गुल्लू कहते हैं कि और कुछ कर भी नहीं सकते। स्काउट कहते हैं कि इसको प्यार से रख रहा था और ये मेरे ऊपर चिल्ला रही थी और मैं सुन रहा था। 

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
स्काउट को किसने दिया ट्रॉमा?
स्काउट आगे कहते हैं कि सोचो मैं उसे क्या सोच कर ऐसा ओहदा दिया था। इस पर गुल्लू कहते हैं कि गंजे तू पागल हो गया है। इस पर स्काउट कहते हैं कि सोचो मुझे किस तरह का गुस्सा आया होगा। मैंने अपने बाल काट दिए। मुझ उसने ट्रामा दे दिया। 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि लव गिल और स्काउट का मामला तब चर्चा में आया जब दोनों ने घर में कुछ ऐसा किया जिससे उनकी आलोचना होने लगी। दोनों को रोहित शेट्टी ने फटकार भी लगाई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। स्काउट ने निराश होकर अपने बाल काट दिए। कुछ दिन बाद दोनों में फिर से बातचीत शुरू हो गई। अब स्काउट ने इस तरह की बातें की हैं, जिन्हें लव से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें