अभी तो दर्शक इसी गम से नहीं उभर पाए थे कि पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे सीरियल छोड़ कर जा चुकी हैं, कि अब सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' की दूसरी भाभी भी सीरियल से जा रही हैं।
जी हां, 'अनीता भाभी' यानी सौम्या टंडन ने सीरियल से विदा ले लिया है। वो विदेश जा रही हैं, वो भी जाने माने कांस फिल्म फेस्टीवल में शिरकत करने। ये वही फेस्टीवल है जहां सोनम कपूर, ऐश्वर्या, मल्लिका शहरावत अपने जलवे बिखेर रही हैं। अब सौम्या ने भी पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन उनका क्या जरूरी काम है, जानिए अलगी स्लाइड में।