फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika-Shoaib: शादी के पांच साल बाद दीपिका-शोएब के घर गूंजेगी किलकारी, कपल ने खास अंदाज में दी गुड न्यूज

Sun, 22 Jan 2023 03:02 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरियल ससुराल सिमर का से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की शादी को पांच साल बीत चुके हैं। जिसके बाद अभिनेत्री के पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 4
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। काफी समय से अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में थीं, लेकिन उन्होंने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया था। वहीं, आज अभिनेत्री के पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। तस्वीर में दोनों ने कैप पहनी हुई है और कैप पर मॉम टू बी और डैड टू बी लिखा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim - फोटो : social media

फोटो साझा कर दी प्रेग्नेंसी की जानकारी
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा किया है। दोनों ही तस्वीर में पीछे की ओर से पोज देते हुए और एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। साथ ने कैप पहनी हुई है और उस पर मॉम टू बी डैड टू बी लिखा हुआ है। तस्वीर साझा करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, 'आभार, खुशी, उत्साह और साथ ही घबराहट भरे दिलों के साथ इस खबर को आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत फेज है... Yessss हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं !! जल्द ही  पैरेंटहुड को अपनाने जा रहे हैं। आपकी ढेर सारी दुआओं और प्यार की जरूरत है हमारे छोटे बेबी के लिए।' 

 

विज्ञापन

3 of 4
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim - फोटो : सोशल मीडिया
शादी को हो चुके हैं पांच साल
शोएब और दीपिका की इस पोस्ट को साझा करने के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। फैंस अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका और शोएब की शादी को पांच साल हो चुके हैं। हालांकि काफी समय से अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन आखिरकार कपल ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। 

यह भी पढ़ें-बोल्डनेस ही नहीं फिटनेस में भी सबको मात देती हैं निया
विज्ञापन

4 of 4
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim - फोटो : social media
'ससुराल सिमर का' के दौरान ही दीपिका और शोएब की मुलाकात हुई थी। दीपिका सिमर, तो शोएब प्रेम का किरदार निभा रहे थे। साथ में काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया। उसके बाद साल 2018 में शादी दोनों ने कर ली। दीपिका काफी वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं। वह इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर सक्रिय रहती हैं। वहीं, शोएब इन दिनों अजूनी टीवी शो में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Sukhwinder Singh: नेताजी की जयंती पर सुखविंदर गाएंगे देशभक्ति के गाने, बोले- यह संगीत प्रोग्राम नहीं, महायज्ञ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें