स्टोरी डाल साझा किया दर्द
'ससुराल सिमर का' और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे सीरियलों में काम कर चुकी निक्की शर्मा ने हाल ही में अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। पोस्ट डिलीट करने के बाद अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा, जिससे कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने लिखा,"मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन मैं अब थक गई हूं। अब मैं अपने विचारों से खुद को आजाद करना चाहती हूं।" हालांकि, उन्होंने यह स्टोरी भी अब डिलीट कर दी है।
सभी हुए हैरान-परेशान
इंस्टाग्राम पर की गई निक्की की इस एक्टिविटी को देख उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी बहुत परेशान हैं। वह सभी अभिनेत्री का ऐसा पोस्ट देखकर उनकी चिंता कर रहे हैं। 'सिमर का ससुराल' शो के उनके को-स्टार अभिषेक भालेराव लगातार निक्की से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रही हैं। अभिषेक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे ट्विटर पर भी शेयर किया है।
ट्वीट कर साझा की खबर
अभिषेक ने ट्विटर पर इसे साझा करते वक्त लिखा ,"ससुराल सिमर का" में मेरी को-स्टार रहीं निक्की शर्मा ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं और उनकी डाली गई स्टोरी को भी काफी समय बीत चुका है। मैंने उनसे हर तरह से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मैंने काफी सोचने समझने के बाद यह फैसला लिया है कि अब इस मामले में पुलिस को शामिल करना सही रहेगा। मैं इस ट्वीट में मैं अन्य को-स्टार्स को भी टैग कर रहा हूं, ताकि कोई मदद मिल पाए।
इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं निक्की
इन सबके बाद आखिरकार पता लगा कि निक्की शर्मा बिल्कुल ठीक हैं लेकिन वह डिप्रेशन से पीड़ित हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी नितेश सिंह ने ट्वीट कर दी है, जिसमें वह लिखते हैं कि 'मेरे दोस्त की निक्की से बात हुई है। वह बिल्कुल ठीक है, मेरे पास उनकी मां का नंबर भी है अगर आपको चाहिए हो तो।'