हैलो फ्रेंड्स! 11 वें सप्ताह की टैम रेटिंग आ गई है लेकिन इस सप्ताह टैम रेटिंग में कुछ बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए।
हालांकि इस सप्ताह कई एंटरटेनमेंट चैनल्स और शोज की रेटिंग पिछले सप्ताह के मुकाबले कम हुई है। आइए जानें 11 वें सप्ताह इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन की टैम रेटिंग में क्या कुछ खास बदलाव हुए हैं।
भंसाली का 'सरस्वतीचंद्र' टॉप 10 में
कुछ समय पहले ही शुरू हुआ स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'सरस्वतीचंद्र' टॉप 10 में आ गया है। बेशक इसकी रेटिंग बहुत ज्यादा ना रही हो लेकिन लंबे समय से प्रसारित शोज को मात दें संजय लीला भंसाली का शो 'सरस्वतीचंद्र' टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
'उतरन' की रेटिंग गिरी, लेकिन फिर भी लोकप्रिय
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'उतरन' की रेटिंग पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह गिर गई है। लेकिन फिर भी टॉप 10 में 'उतरन' धारावाहिक अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।
'प्यार का दर्द...' 'बालिका वधु' और '...उल्टा चश्मा' टॉप 3 में
सब टीवी चैनल पर प्रसारित 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' और स्टार प्लस पर प्रसारित 'प्यार का दर्द मीठा-मीठा प्यारा प्यारा' तीनों ही शो अच्छी रेटिंग के साथ टॉप 3 में आए हैं।
नंबर वन है 'दीया और बाती'
11 सप्ताह से टॉप 3 में अपनी पोजीशन बरकरार रखे स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'दीया और बाती हम' इस सप्ताह भी 11वें नंबर पर है।
रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' और 'ड्रामेबाज' भी टॉप 10 में
बहुत समय बाद दो रिएलिटी शो एक साथ टैम रेटिंग में टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है।
यूं तो जीटीवी पर प्रसारित 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' रिएलिटी शो पिछले सप्ताह भी टॉप 10 में शामिल था लेकिन स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' अपने ग्रांड फिनाले तक आते-आते टॉप 10 में आ गया है।
टॉप 10 लोकप्रिय शो की लिस्ट में पहुंचे अन्य शोज
इस सप्ताह स्टार प्लस के अन्य शोज जो टॉप 10 में पहुंचे हैं उनमें है- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'साथ निभाना साथिया'।
वहीं जी टीवी अन्य दो शो टॉप 10 में आए हैं वे हैं- 'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'कुबुल है'।
इसके अलावा कलर्स के दो और शो टॉप 10 में पहुंचे हैं- 'मधुबाला- एक इश्क, एक जुनून' और 'ससुराल सिमर का'।
टीवी चैनल्स में आए कुछ बदलाव
जहां जी टीवी और कलर्स टीवी की रेटिंग घटी हैं लेकिन ये अपनी रैकिंग पर बरकरार हैं।
वहीं स्टार प्लस, सोनी टीवी और लाइफ ओके की रेटिंग पिछले सप्ताह बढ़ गई है। लेकिन इनकी रैकिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा है।
11 वें सप्ताह कई शोज टॉप 10 में आए और कई शोज की रेटिंग गिरी। अब देखना होगा होली सेलिब्रेशन के दौरान आने वाले सप्ताह में कौन सा शो और कौन सा चैनल बाजी मारता है।