लंबे समय तक लोगों को गुदगुदाने वाला मशहूर कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फिर से लौट रहा है। लेकिन इस बार इसका अंदाज बिल्कुल जुदा है। इस बार 'साराभाई वर्सेस साराभाई' एक वेब सीरीज के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करेगा। शो के प्रोड्यूसर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शूटिंग अप्रैल तक चलेगी।
दर्शकों को फिर गुदगुदाएगा 'साराभाई वर्सेस साराभाई'
- फोटो : Twitter
बता दें कि 2004 से 2006 के बीच 'साराभाई वर्सेस साराभाई' काफी लोकप्रिय शो था जिसमें रत्ना पाठक शाह, सतीश शाह, रूपाली गांगुली और सुमीत राघवन जैसे कलाकार थे। इस शो में दिखाया गया था कि कैसे अपर क्लास की फैमिली अपनी मिडिल क्लास बहू से तालमेल बिठाती है।
'साराभाई वर्सेस साराभाई' सात साल के लीप के साथ शुरु होगा जिसमें बिल्कुल नई कहानी और कॉमेडी का तड़का होगा।