सारा खान ने अपने बॉयफ्रेंड शांतनु राजे के साथ एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री ने अपने एक्स हसबैंड अली मर्चेंट को लेकर बात की। साथ ही कहा कि वह अब आगे बढ़ चुकी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
‘बिदाई’ सीरियल में साधना का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री सारा खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सारा ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने एक्स हसबैंड अली मर्चेंट को लेकर बात की और कहा कि वह अभी तक पूरानी बातों को भूल नहीं पाए हैं। सारा और अली ने 2010 में बिग बॉस के घर में शादी की थी, जिसके महज दो महीने में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। वहीं, अब एक बार फिर दोनों की पर्सनल लाइफ चर्चा में है।
विज्ञापन
Trending Videos
हाल ही में सारा खान ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान सारा के बॉयफ्रेंड शांतनु राजे भी मौजूद थे। सारा और शांतनु ने सवाल से पूछा गया कि क्या उन्हें अली की मौजदूगी से कोई फर्क पड़ता है। इस पर शांतनु ने जवाब दिया कि नहीं, जब अली ने लॉकअप में भी एंट्री ली थी, तो भी उन्हें कोई इनसिक्योरिटी नहीं थी क्योंकि वह जानते थे कि सारा अब उन्हें कोई भाव नहीं देने वाली है।
अली मर्चेंट के 'लॉकअप' का हिस्सा होने पर बात करते हुए सारा ने कहा, ‘मुझे कहा गया था कि हम अली को शो में लाएं तो? इस पर मैंने कहा था कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं शो में उस तरह का हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। फिर जब वो शो में आया तो मैंने खेलना बंद कर दिया। मैं लाइफ में आगे बढ़ चुकी हूं।’
अली के साथ दोस्ती पर सारा ने कहा ने कहा कि, 'हमारा रिश्ता इतना अच्छा नहीं था कि हम दोस्त बनकर रह सके। जब कहीं दिख जाओ तो वो हैलो करने आ जाते हैं, लेकिन अब हमें मूव ऑन करना चाहिए। मुझे ये सब नहीं चाहिए।' इसके आगे सारा ने कहा, 'मैं बहुत छोटी थी और मुझे इतना दिमाग नहीं था। जो हो गया सो हो गया। वो कंट्रोवर्सी का पॉइंट ढूंढता है। वो पब्लिसिटी का भूखा इंसान है, जहां देखा कि मीडिया है और मैं हूं तो आकर खड़ा हो जाता है।'