फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती चंद्र से जुड़े रहेंगे संजय लीला भंसाली

Mon, 19 Aug 2013 02:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस पर प्रसारित संजय लीला भंसाली निर्मित धारावाहिक 'सरस्वती चंद्र' को लेकर अब सुनने में आ रहा है कि भंसाली इस शो को प्रोड्यूस करते रहेंगे। हाल ही में खबरें आई थीं कि इस शो को अब कोई और निर्माता प्रॉडयूस करेगा।
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली का टीवी पर यह पहला डेब्यू धारावाहिक है जिसके निर्माण और प्रचार में संजय ने पूरी ताकत सौंप दी थी। शो को रानी मुखर्जी द्वारा इंट्रोड्यूस कराया गया था। गौतम रोड़े, जैनिफर विंगेट, मोनिका बेदी जैसे कई बड़े कलाकार शो में काम कर रहे हैं।

पहले इस शो के बंद होने की खबरें सामने आई थीं। उसके बाद यह चर्चा रही कि शो का निर्माता बदला जाएगा। नए निर्माता के रूप में बालिका वधू बनाने वाले संजय वाधवा का नाम सामने आया। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि संजय लीला भंसाली शो का निर्माण जारी रखेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह धारावाहिक संजय का ड्रीम प्रोजेक्ट था और उनका पहला डेब्यू सीरियल भी। इसलिए संजय शो से दूर नहीं होना चाहते। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें