फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19 Teaser: सलमान खान ने जारी किया ‘बिग बॉस 19’ का टीजर, बोले-‘अबकी बार घरवालों की सरकार’

Thu, 31 Jul 2025 06:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बार फिर से सलमान खान अपने खास अंदाज में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। सलमान ने नए सीजन का टीजर रिलीज किया है। इस बार क्या खास होने वाला है ‘बिग बाॅस 19’ में? जानिए? 

विज्ञापन
'बिग बॉस 19' को होस्ट करेंगे सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘दोस्तों और दुश्मनों हो जाओ तैयार क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार।’ इस डायलॉग से सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ का टीजर रिलीज किया। इस बार शो का कॉन्सेप्ट हटकर होने वाला है। इस बात की झलक सलमान खान ने रियलिटी शो के हालिया जारी किए गए टीजर में दी है। 

विज्ञापन


शो में होगी खूब राजनीति और बनेगी सरकार 
टीजर में सलमान खान किसी नेता की तरह गेटअप लिए दिखे। साथ ही वह घोषणा करते हैं कि इस बार ‘बिग बॉस 19’ में बहुत सारा फन होने वाला है। शो का कॉन्सेप्ट पॉलिटिक्स से इंस्पायर होगा। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। अब इस सरकार को बनाने के प्रोसेस में क्या-क्या होगा? यही सब रियलिटी शो में देखेन को मिलेगा। 


इस दिन होगा ‘बिग बाॅस 19’ का प्रीमियर
‘बिग बॉस 19’ के कॉन्सेप्ट को लेकर जानकारी सलमान खान ने टीजर में साझा की है। साथ ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर टीजर को शेयर करने के साथ ही इसके प्रीमियर की तारीख भी बताई गई। ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से शुरू होगा। इस शो को कलर्स चैनल पर 10.30 बजे दिखाया जाएगा। साथ ही दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान के शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेंगे गौरव तनेजा? पॉपुलर यूट्यूबर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

प्रतियोगी के तौर पर इन नामों की है चर्चा 

विज्ञापन

इस शो में जो प्रतियोगी शामिल हो रहे हैं, उनको लेकर कुछ नामों की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, गौरव खन्ना, धनश्री के नाम सामने आए हैं। हाल ही में मल्लिका शेरावत ने इस शो में शामिल होने से इंकार किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें