फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर से सिंगर बनेंगी रूपाली गांगुली

Mon, 31 Dec 2012 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष का शुभारंभ बस होने ही जा रहा है और इस समय सभी लोग इस बड़े दिन का जश्न जोर-शोर से मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। कुछ लोग पार्टी की तैयारियों में व्यस्त हैं, जबकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अपनी सीक्रेट डायरी में नये वर्ष के लिये अपने संकल्प लिख रहे हैं।
विज्ञापन


सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'परवरिश' की पिंकी ऊर्फ रूपाली गांगुली इन्हीं लोगों में से एक है। वर्ष 2013 के लिये रूपाली ने संकल्प लिया है कि वह अभिनय के कॅरियर के अलावा गायिकी के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमायेंगी।

हाल ही में शो में दिखाया गया था कि रूपाली गांगुली ने एक गायन प्रतियोगिता के लिये एक गाना रिकॉर्ड किया है और स्क्रीन पर उनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। रूपाली को अपने भीतर छिपी प्रतिभा देखकर बेहद खुशी और हैरत हुई। अब रूपाली अपनी इस प्रतिभा को और अधिक निखारना चाहती हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष में रूपाली ने अपने सिंगिंग टीचर के मार्गदर्शन में अपना रियाज जारी रखने का फैसला किया है। बहरहाल, रूपाली, हम आपको शुभकामनायें देते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप अपना नये वर्ष का संकल्प पूरा कर पायें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें