रुपाली गांगुली ने री-शेयर की सुम्बुल तौकीर की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly
रुपाली गांगुली ने री-शेयर की सुम्बुल की पोस्ट
सुम्बुल ने अपने बढ़ते वजन के बारे में बताया कि उन्हें साइकेट्रिस्ट ने, न्यूरोलॉजिस्ट ने कुछ मेडिसिन दी हैं, जो सूट नहीं की। इसलिए वजन बढ़ा है। साथ ही वह ट्रोलिंग करने वालों को भी चुप रहने की बात अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहती हैं। सुम्बुल की इस पोस्ट को रुपाली गांगुली ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में लगाया है। वह इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए, सुम्बुल पर गर्व करने की बात भी लिखती हैं। सुम्बुल भी रुपाली को इस बात के लिए थैंक्स लिखती हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Sumbul Touqeer: ‘मैं अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं…’, ‘इमली’ फेम एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने की टिप्पणी पर दिया जवाब
रुपाली गांगुली भी हुईं ट्रोलिंग का शिकार
टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल अकेली नहीं है जो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। खुद रुपाली गांगुली भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। जब रुपाली गांगुली का अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा से विवाद हुआ था तो एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। उनके बारे में काफी कुछ उल्टा-सीधा कहा गया। रुपाली ने भी ट्रोल करने वालों को सोशल मीडिया के जरिए ही जवाब दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
Anupamaa: अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली के साथ सुधांशु पांडे ने अफवाहों को किया खारिज, बोले- सब कुछ ठीक ही...
स्टार्स की मेंटल हेल्थ पर असर
जिस तरह से बात-बात पर स्टार्स, एक्टर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है, उससे उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। कई एक्टर्स इस बारे में बात कर चुके हैं कि ट्रोलिंग से वह काफी परेशान हो जाते हैं।