फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ सीरियल में अभिनय कर चुके हैं वकार शेख, रुपाली गांगुली के बारे में क्या बोले?

Sat, 19 Apr 2025 01:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ काफी मशहूर है। इस सीरियल में कभी अभिनय कर चुके वकार शेख ने हाल ही में रुपाली गांगुली के साथ आपसी रिश्तों पर बात की। जानिए, इस अभिनेता ने रुपाली के बारे में क्या कहा?
विज्ञापन
रुपाली गांगुली, वकार शेख - फोटो : इंस्टाग्राम@imvaquarshaikh, @rupaliganguly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड रोल करती हैं। अब तक इस सीरियल को कई एक्टर्स छोड़ चुके हैं। दबी जुबान में कई एक्टर्स ने शो छोड़ने का जिम्मेदार रुपाली को बताया लेकिन सीरियल के मेकर्स ने इन बातों को नकार दिया था। हाल ही में वकार शेख ने भी रुपाली गांगुली को लेकर बात की है। जानिए, वकार शेख ने ‘अनुपमा’ सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली को लेकर क्या कहा? 

विज्ञापन


जब किया रुपाली के साथ अभिनय 
स्पाइस इट अप विद तन्वी नाम के यूट्यूब प्लेटफॉर्म से की गई बातचीत में वकार शेख कहते हैं, ‘मैंने कुछ ही समय रुपाली के साथ सीरियल ‘अनुपमा’ में काम किया था। शुरुआत में तो रुपाली ने टीम से पूछा था कि यह शख्स तो बड़ा घमंडी है, इसे क्यों सीरियल में लिया?’ 

ये खबर भी पढ़ें: TRP Week 14: ‘अनुपमा’ को इस सीरियल ने पीछे छोड़ा, जानिए टीआरपी लिस्ट में किसको मिली कौन सी जगह? 

आगे चलकर सबकुछ बदल गया
वकार शेख आगे कहते हैं, ‘हमने सीरियल में जैसे-जैसे साथ काम करना शुरू किया, हम अच्छे दोस्त बन गए। हमें साथ एक्टिंग करके काफी मजा आया। हम सेट पर खूब जोक्स मारते थे। मैं तो मानता हूं कि रुपाली को आज जो सफलता मिल रही है, उसकी वह पूरी हकदार हैं।’ इन दिनों सीरियल ‘अनुपमा’ में रणदीप राय, अद्रिजा रॉय, अलका कौशल जैसे नए एक्टर्स रुपाली के साथ नजर आ रहे हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: क्यों पैपराजी की शादी में पहुंचीं रुपाली गांगुली? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : एक्स (ट्विटर)
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर शो 
हाल ही में 14वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में अनुपमा सीरियल दूसरे नंबर पर रहा। इस सीरियल का क्रेज अब भी महिला दर्शकों के बीच बना हुआ है, इसमें महिलाओं की समस्या को भी दिखाया जाता है। कभी-कभी रुपाली का यह सीरियल टीआरपी चार्ट में टॉप भी आ जाता है। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें