फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुईं रूपाली गांगुली, संघ प्रमुख के साथ तस्वीर साझा कर कहा- मेरे लिए गर्व की बात

Mon, 09 Feb 2026 09:55 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rupali Ganguly Attends RSS Event: ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने संघ प्रमुख के साथ तस्वीरें साझा कर आरएसएस के लिए एक नोट भी लिखा। जानिए रूपाली ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
रूपाली गांगुली, मोहन भागवत, शिल्पा शेट्टी और अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूपाली गांगुली टेलिविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। इसके अलावा रूपाली देश के कई गंभीर मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में पहुंचीं, जो संगठन के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है। रूपाली ने अपने लिए इसे एक सम्मान की बात बताते हुए संघ प्रमुख के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।

संघ परिवार के सदस्यों से मिलकर खुशी हुई

विज्ञापन

रूपाली ने आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत और शिल्पा शेट्टी के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। साथ ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर सम्मान व्यक्त करते हुए एक नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, ‘सरसंघचालक मोहन भगवत की उपस्थिति में रहना और उनसे संवाद करना तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। संघ परिवार के सदस्यों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।’
 


 

सलमान-रणबीर समेत कई लोग बने इस इवेंट का हिस्सा
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें शिल्पा शेट्टी और अदनान सामी समेत फिल्म व टेलीविजन के कई और कलाकार भी नजर आ रहे हैं। मुंबई में होने वाले इस कार्यक्रम में सुपरस्टार सलमान खान समेत बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इनमें करण जौहर, रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, अनन्या पांडे और विक्की कौशल जैसे तमाम सितारों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मैं बहुत नर्वस हूं’, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत का पहला लाइव शो; अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म

‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं रूपाली
रूपाली की बात करें तो उनकी गिनती भारत की सबसे अधिक फीस लेने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में होती है। अभिनेत्री को सिटकॉम 'सरभाई वर्सेस सरभाई' में मोनिशा सिंह सरभाई और ड्रामा 'अनुपमा' में अनुपमा जोशी के किरदार के लिए जाना जाता है। रूपाली वर्तमान में 'अनुपमा' में दिखाई दे रही हैं। यह शो स्टार जलशा की बंगाली सीरीज 'श्रीमोयी' का रीमेक है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें