फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: पत्नी रूपाली गांगुली पर लगे आरोपों पर टूटा अश्विन का सब्र, बेटी के बयानों पर दिया करारा जवाब

Mon, 04 Nov 2024 02:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रूपाली के पति ने लिखा, "मेरे पास अपनी बेटियां हैं। मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी अभी भी अपने माता-पिता के रिश्ते के टूटने से कभी सहमत नहीं थी। अश्विन वर्मा ने आगे कहा, "लेकिन शादियां कई कारणों से खत्म होती हैं, और मेरी दूसरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते में कई चुनौतियां थीं।
विज्ञापन
रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रूपाली गांगुली 'अनुपमा' में अपने शानदार अभिनय से काफी चर्चित है। हाल ही में, रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली पर अपने पिता से अलग करने का आरोप लगाया। और अब, वायरल दावों का जवाब देते हुए अभिनेत्री के पति अश्विन ने एक नोट साझा किया है। अश्विन वर्मा ने बेटी के दावे पर भी रिएक्शन दिया है और कहा है कि वह अपने बच्चों के लिए सिर्फ अच्छा चाहते हैं।

विज्ञापन


अश्विन वर्मा ने बेटी के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
रूपाली के पति ने लिखा, "मेरे पास अपनी बेटियां हैं। मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी अभी भी अपने माता-पिता के रिश्ते के टूटने से कभी सहमत नहीं थी। अश्विन वर्मा ने आगे कहा, "लेकिन शादियां कई कारणों से खत्म होती हैं, और मेरी दूसरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते में कई चुनौतियां थीं, जिसके कारण हम अलग हो गए चुनौतियां, जो उसके और मेरे बीच थीं और जिनका किसी और से कोई लेना-देना नहीं था। मैं केवल अपने बच्चों और पत्नी के लिए सही चाहता हूं और मुझे यह देखकर दुख होता है कि मीडिया किसी को भी नेगेटिविटी की ओर ले जा रहे हैं।"
 

क्या था ईशा का नोट?
वायरल पोस्ट के बारे में बताए तो ईशा ने लिखा, "यह बिल्कुल अजीब है। क्या किसी को रूपाली गांगुली की असली कहानी पता है? अश्विन वर्मा के साथ उनका बारह साल से अफेयर रहा है, जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे। पोस्ट में वह रूपाली गांगुली को क्रूर दिल वाली महिला भी कहती हैं। ईशा ने आगे कहा कि जब वह अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती है, तो रूपाली चिल्लाना शुरू कर देती हैं और उन्हें और उनकी मां को जान से मारने की धमकी देती है।"
विज्ञापन


अभिनेत्री ने नहीं किया रिएक्ट
हालांकि, बता दें कि अब तक रूपाली गांगुली ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की हैं। अब, वायरल दावों का जवाब देते हुए, अश्विन ने एक नोट पोस्ट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

Love And War: शुरू होने जा रही 'लव एंड वॉर' की शूटिंग, भंसाली ने रणबीर कपूर के साथ सेट किया पहला शेड्यूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें