टीआरपी मायने रखती है
कुछ दिन पहले सामने आई टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ रहा। जबकि यह शो पहले टॉप पर हुआ करता था, कुछ समय से इसकी टीआरपी कम हो रही है। इस पर सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही कहते हैं- ‘टीआरपी सभी के लिए मायने रखती है, चाहे एक्टर्स हों या क्रिएटर्स। लोग कहते हैं कि टीआरपी उनके लिए मायने नहीं रखती है, मगर मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है। मैं अच्छा कंटेंट देने में यकीन करता हूं। हमारे प्रोडक्शन ने पहले भी उतार-चढ़ाव का समय देखा है। टीआरपी में भी बदलाव होता है।’
ये खबर भी पढ़ें:TRP This Week: टीआरपी लिस्ट में ‘उड़ने की आशा’ रहा टॉप पर, जानिए क्या है ‘अनुपमा’ का हाल?
कई एक्टर्स ने क्यों छोड़ा सीरियल
पिछले कुछ समय में सीरियल ‘अनुपमा’ को कई एक्टर्स ने छोड़ दिया है। इस सीरियल की एक एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने तो यहां तक कहा कि उन्हें बिना सूचना दिए सीरियल से हटा दिया गया है। इन सभी बातों पर राजन शाही ने कुछ दिन पहले अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि जो एक्टर्स हमारी टीम का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें सीरियल में नहीं होना चाहिए। इसलिए ऐसे एक्टर्स को शो से हटा दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली लगातार कर रही हैं तंज कसती हुई पोस्ट, निशाने पर है कौन?
रूपाली से भी जुड़े हैं विवाद
सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्टर्स रूपाली के साथ भी पिछले साल विवाद जुड़े रहे। उनकी सौतेली बेटी ईशा ने उन पर कई आरोप लगाए। वहीं सीरियल ‘अनुपमा’ के कुछ एक्टर्स ने भी इशारों-इशारों में यह जता दिया कि वे रूपाली की वजह से सीरियल छोड़ रहे हैं।