फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपाली गांगुली बंधी शादी के बंधन में

Thu, 07 Feb 2013 12:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली बिजनेसमैन अश्विन वर्मा के साथ इसी बुधवार को शादी के बंधन में बंध गई है। खबरों के मुताबिक, रूपाली की शादी अश्विन के साथ बुधवार को होनी थी और मेंहदी की रस्म मंगलवार रात को हुई थी। इतना ही नहीं ये भी चर्चा थी कि शादी काफी सादे समारोह में संपन्न होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूपाली फिलहाल 'परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी' में पिंकी का किरदार निभा रही हैं और इन दिनों शूटिंग से दूर हैं।

रूपाली 'संजीवनी' धारावाहिक की डॉ. सिमरन चोपड़ा और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की मोनिशा साराभाई के किरदार से अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इसके अलावा रूपाली 'बिग बॉस' के पहले संस्करण और 'फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी लेवल 2' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें