फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: बिग बॉस 14 की विजेता बने एक साल पूरा होने पर रुबीना दिलैक को यूजर ने किया ट्रोल, ऐसे मिला करारा जवाब

Mon, 21 Feb 2022 09:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रुबीना दिलैक ने 'बिग बॉस 14' की विजेता बने अपना एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर फैंस रुबीना को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। इस बीच भी एक यूजर ने अभिनेत्री को ट्रोल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुबीना दिलैक टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो ‘बिग बॉस 14’ में भी नजर आई थीं। रुबीना इस सीजन की क्वीन थीं। उन्होंने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। रुबीना को ये शो जीते एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर फैंस अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर ‘वन ईयर ऑफ आइकॉनिक विनर रुबीना’ ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इस बीच भी कुछ लोगों ने रुबीना दिलैक को ट्रोल करने की कोशिश की है, जिन्हें अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया है। रुबीना दिलैक का ये रिप्लाई सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फैंस सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक की कई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस दौरान हर कोई रुबीना को क्वीन और बॉस लेडी बता रहा है। इस बीच ट्विटर पर एक यूजर ने रुबीना दिलैक की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रुबीना दिलैक ‘बिग बॉस 14’ के घर में सेब खाती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ यूजर ने रुबीना दिलैक को ट्रोल करते हुए लिखा है, ‘आपकी बिग बॉस 14 की जर्नी।’ इस तस्वीर से साफ है कि यूजर का मानना है कि रुबीना ने 'बिग बॉस 14' की अपनी जर्नी में सिर्फ सेब ही खाए हैं।

रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर के इस ट्वीट का रुबीना दिलैक ने भी शानदार जवाब दिया है, जिससे यकीनन यूजर की बोलती बंद हो गई होगी। ट्रोलर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रुबीना दिलैक ने लिखा, 'एक दिन में एक सेब, नफरत करने वालों को दूर रखता है।’ इसके साथ रुबीना दिलैक ने आंखों पर चश्मा पहनने वाला इमोजी भी लगाया है। फैंस रुबीना दिलैक के इस जवाब को काफी पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने इस ट्वीट पर हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं।
विज्ञापन

रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ आई थीं। इस शो में रुबीना ने अपने और अभिनव शुक्ला के खराब रिश्ते का खुलासा किया था। हालांकि, इस शो की जर्नी ने दोनों के रिश्ते को भी ठीक कर दिया। दूसरी तरफ इस शो में रुबीना बॉस लेडी की तरह उभरकर आई थीं। हर किसी ने रुबीना को 'बिग बॉस 14' की क्वीन माना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें