फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक ने पति को बताया 'काउबॉय', अभिनव शुक्ला के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा

Mon, 29 Sep 2025 08:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhinav Shukla Happy Birthday: रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव शुक्ला का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। रुबीना ने जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। 
 
विज्ञापन
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम@rubinadilaik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला ने अपमा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर यह जोड़ा प्रकृति के बीच अपने पूरे परिवार के साथ खुशी से जश्न मनाता नजर आया। इसकी खास झलक रुबीना ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन

रुबीना का पोस्ट
रुबीना ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अभिनव शुक्ला और उनके आस पास परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'अभिनव 'मेरे काउबॉय के लिए जन्मदिन खास।'

 

अभिनव का लुक
रुबीना की इन लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनव काउबॉय हैट और सनग्लासेस में स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। अभिनव अपनी एक बेटी को गोद में लिए हुए हैं। रुबीना भी सफेद शर्ट और सनग्लासेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। रूबीना के साथ उनकी दूसरी बेटी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में परिवार की गर्मजोशी और प्यार साफ झलक रहा है।
विज्ञापन

रुबीना और अभिनव के बारे में
रुबीना और अभिनव की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। 2018 में दोनों ने शादी की थी। 'बिग बॉस 14' में मुश्किल वक्त के बाद भी उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। पिछले साल जुड़वां बेटियों के जन्म ने उनके परिवार को और खास बना दिया। यह जोड़ा अब रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में साथ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘लव यू भैया’, भारत की जीत के बाद एल्विश यादव और रिंकू सिंह का वीडियो कॉल, नेटिजन्स ने किया ट्रोल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें