हिना खान और रुबिना दिलैक नए टॉक शो में करेंगी टीवी से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बातें
- फोटो : इंस्टाग्राम@bonnietylerofficial
टीवी के चर्चित सितारे भी अक्सर विवादों का हिस्सा बनते हैं। हाल ही में टीवी सेलेब्स से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सीज पर रुबिना दिलैक और हिना खान ने अपने नए टॉक शाे में बात की। यह बातचीत फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पसंद आई। इस वजह से दोनों एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी किया गया है।
दूसरे एक्टर्स की कंट्रोवर्सी पर बात करती दिखीं हिना और रुबिना
रुबिना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने नए शो ‘POV’ का एक वीडियो शेयर किया। इसमें रुबिना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला भी नजर आए। साथ ही हिना खान और उनके पति रॉकी भी मौजूद दिखे। यह चारों शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला जैसी टीवी एक्ट्रेसेस की पिछली कंट्रोवर्सी पर चर्चा कर रही थीं। दोनों को लेकर अपने विचार जाहिर कर रही थीं।
फैंस ने इस वजह से किया ट्रोल
जब फैंस ने हिना खान और रुबिना के टॉक शो का वीडियो देखा तो उन्होंने खरी-खोटी सुना दी। दरअसल, यह दोनों ही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं, दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इन्हें इस तरह से दूसरों एक्टर्स की कंट्रोवर्सी पर बात करते देख, फैंस को अच्छा नहीं लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें खूब ट्रोल किया। कई यूजर्स का कहना था कि यह चुगली करने का नया तरीका है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि ये एक्ट्रेसेस को मोहल्ले की आंटी जैसी बातें कर रही हैं।