फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Talent: रोहित शेट्टी को पसंद आया इंडियाज गॉट टैलेंट के कंटेस्टेंट का संगीत, दे दिया अपनी फिल्म में मौका

Sat, 05 Mar 2022 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शेट्टी ने दिया अपनी फिल्म में मौका - फोटो : social media
विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री में भारतीय टैलेंट को सबके सामने लाने के लिए कई रियलिटी शो प्रसारित किए जाते हैं। इनमें से एक 'इंडियाज गॉट टैलेंट' भी है। इस शो के अब तक आठ सीजन आ चुके हैं और इस समय सोनी टीवी पर इसका नौवां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। कई बार ऐसे शोज में से कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड में काम करने का चांस मिल जाता है। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के सेट पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। शो के आगामी एपिसोड में रोहित शेट्टी स्पेशल जज बनकर आएंगे, और शो के एक कंटेस्टेंट जोड़े को अपनी आने वाली फिल्म में संगीत देने का मौका देंगे।

विज्ञापन

 

दिव्यांश और मनुराज - फोटो : social media
प्रोमो में आया सामने
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए शो के एक नए प्रोमो में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी दिव्यांश और मनुराज के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित इनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि उन्होंने इस तरह का संगीत आजतक नहीं सुना है। इसके बाद वह इन दोनों को अपनी आने वाली फिल्म 'सर्कस ' के लिए संगीत बनाने का मौका देते हैं। 
 

 

रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
रोहित ने मांगी परफॉर्मेंस की फुटेज 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एपिसोड के वीडियो में, रोहित पहले शो के जज रैपर बादशाह से बात करते हैं और उनसे आगे चलकर कभी इस जोड़ी के साथ काम करने के लिए कहते हैं। इसके बाद सोनी टीवी को संबोधित करते हुए वे कहते हैं, "मैं सोनी टीवी टीम से यह फुटेज देने की रिक्वेस्ट करूंगा क्योंकि मैं इस लूप को गाड़ी चलाते हुए दोबारा सुनना चाहता हूं।"
 

रोहित शेट्टी से मिलते दिव्यांश और मनुराज - फोटो : social media
शो के ऑडिशन्स में मिली ये जोड़ी 
दिव्यांश और मनुराज दोनों ही संगीतकार हैं, जो इसी शो के ऑडिशन के दौरान मिले थे। इसके बाद उन्होंने एक जोड़ी के रूप में काम करने का फैसला किया। वे बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों के इंस्ट्रुमेंटल कवर अपने अंदाज में करते हैं। हाल के एपिसोड में उनके प्रदर्शन ने रोहित शेट्टी को इतना  प्रभावित किया कि वह उनके फैन हो गए। 
विज्ञापन

रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने सेट पर की मस्ती 
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे पहले एक प्रोमो वीडियो साझा किया था, जिसमें रोहित और शिल्पा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' के एक सीन को परफॉर्म करते नजर आए थे। वीडियो में शिल्पा ने दीपिका की जबकि रोहित शाहरुख की भूमिका में थे। इस सीन को परफॉर्म करने के समय दोनों ने खूब मस्ती की। बता दें इंडियाज गॉट टैलेंट में शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और मनोज मुंतशिर जज की भूमिका निभाते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें