फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Roy: 'हैप्पी बर्थ डे कियारा', रोहित रॉय ने मनाया बिटिया का जन्मदिन; शानदार तस्वीर के साथ लिखा इमोशनल नोट

Sun, 29 Jun 2025 08:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Roy Daughter Kiara Birthday: रोहित रॉय की बेटी कियारा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर रोहित ने सोशल मीडिया हैंडल पर परिवार के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी बेटी के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
रोहित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitboseroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'देस में निकला होगा चांद' और 'स्वाभिमान' से अपनी शानदार भूमिका से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके रोहित रॉय ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बिटिया रानी के जन्मदिन के अवसर पर खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रोहित ने बेटी कियारा की ताऱीफ करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।   
विज्ञापन

रोहित का पोस्ट 
रोहित ने अपनी बेटी कियारा और पत्नी मानसी के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं कियारा। आप हमारे जीवन में जो खुशी लाती हैं, वह अतुलनीय है। आपने हमें इतना गौरवान्वित किया है और ऐसा करना जारी रखेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। हम आपके लिए प्रार्थना करेंगे कि आप वह सब हासिल करें, जो आपका दिल चाहता है और उससे भी अधिक, इसमें कोई संदेह नहीं है। इसलिए आज का दिन और आने वाला साल आपके लिए सबसे अच्छा हो- मम्मा और बाबा।'

सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं
रोहित की बेटी कियारा को सेलेब्स ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रूपाली डीन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कियारा', एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो कियारा', दिव्या सेठ शाह ने लिखा, 'खुश रहो खुश रहो हमेशा प्यारी कियारा', शिल्पा कटारिया सिंह ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कियारा। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।' वहीं फैंस ने भी कियारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'बहुत दुखी हूं, वह बहुत छोटी थी', शेफाली जरीवाला की मौत से सदमे में हैं प्रियंका चोपड़ा
 
विज्ञापन

रोहित का करियर
रोहित बोस रॉय ने कई टेलीविजन सीरियल में यादगार भूमिका निभाई है। रोहित को 'देस में निकला होगा चांद' और 'स्वाभिमान' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। टीवी के अलावा रोहित ने काबिल, एक खिलाड़ी एक हसीना, अपार्टमेंट, शूटआउट एट लोखंडवाला और प्लान जैसी फिल्मों में भी अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: 'वे कला के सच्चे उस्ताद हैं', कमल हासन बने ऑस्कर समिति के सदस्य, पवन कल्याण ने दी बधाई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें