फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lataa Saberwal: ‘जिंदगी रोलर-कोस्टर राइड है…’, लता का लाइफ मंत्रा; तलाक की घोषणा को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

Sat, 28 Jun 2025 05:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से चर्चित हुईं एक्ट्रेस लता सबरवाल ने पिछले दिनों अपने पति संजीव सेठ से अलगाव की घोषणा की। हाल ही में वह जिंदगी जीने के तरीकों पर बात करती दिखीं। जानिए, क्या है लता का लाइफ मंत्रा।
विज्ञापन
लता सभरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@lataa.saberwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में कभी नजर आईं एक्ट्रेस लता सभरवाल ने शादी के 16 साल बाद अपने पति संजीव सेठ से अलगाव की घोषणा की है। अलगाव के बाद लता अपने काम में पूरी तरह से व्यस्त हैं। वह बतौर पर्सनालिटी ग्रूमिंग मेंटर की तरह काम करती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में लता ने जिंदगी को लेकर गहरी बातें साझा की हैं। 

जिंदगी की जर्नी को एंज्वॉय करना चाहिए 

विज्ञापन

अभिषेक व्यास के पॉडकास्ट में लता ने कहा, ‘हमारे जीवन में एक लक्ष्य खत्म हो जाता है, दूसरा लक्ष्य सामने खड़ा हो जाता है। जिंदगी तो बस अनुभव का दूसरा नाम है। हम सबकी जिंदगी रोलर कोस्टर राइड की तरह है। अगर कोई कहता है कि उसकी जिंदगी में सब सही है, तो ऐसा नहीं है। हां, बस अपनी जिंदगी की इस जर्नी को एंज्वॉय करना चाहिए।’ 
 


कैसे शुरू हुई थी लता-संजीव की लव जर्नी 
बताते चलें कि लता और संजीव सेठ ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पति और पत्नी का रोल किया था। इसी सीरियल के सेट पर इन्हें प्यार हुआ, आगे चलकर ये शादी के बंधन में बंधे। इनका एक बेटा भी है। हाल ही में दोनों ने अलगाव की राह को चुना है। शादी के 16 साल बाद लता और संजीव अलग हो गए हैं। इनके फैंस जरूर इस बात से दुखी नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर लता और संजीव से अलगाव को लेकर सवाल भी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Sanjeev Seth: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के संजीव सेठ अलगाव के बाद ये काम करते नजर आए, देखें तस्वीरें 

विज्ञापन


लता ने प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की 
जब लता ने अपने अलगाव की घोषणा सोशल मीडिया पर की तो फैंस से गुजारिश भी की, इसमें एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें। इस बारे में कोई सवाल न पूछें या फोन न करें।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें