सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार (छह जुलाई) के दिन आगामी डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब हम हिप कहते हैं, तो आप क्या कहते हैं...? आ रहा है इंडिया का सबसे बड़ा, सबसे बोल्ड और वाइल्डेस्ट डांस शो! #हिपहॉपइंडिया जल्द ही केवल अमेजन मिनीटीवी पर निःशुल्क आ रहा है!"
रेमो ने जाहिर की खुशी
शो में शामिल होने और इसे जज करने के बारे में पूछे जाने पर रेमो डिसूजा ने कहा, “मुझे लगता है कि डांस शब्दों और भावनाओं से परे है और इसने मुझे वह सब कुछ हासिल करने में मदद की है जो आज मेरे पास है। हिप हॉप शैली विशेष रूप से मुझे जीवन के प्रत्येक क्षण में जीवंत महसूस कराती है। अब तक की यात्रा काफी शानदार रही है। मैं अमेजन मिनीटीवी के हिप हॉप इंडिया के साथ अगले कदम के लिए काफी खुश हूं। यह स्ट्रीमिंग सेवा के साथ मेरा पहला सहयोग है। मैं इसमें सबसे मनमोहक हिप हॉप परफॉर्मेंसेस देखने के लिए उत्साहित हूं। आओ भारत, आओ हिप हॉप करें!”
Bollywood: तलाक के बाद आज तक अविवाहित हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जी रही हैं आलीशान जिंदगी
100 से अधिक फिल्मों के गाने किए कोरियोग्राफ