एक ही भूलए जुदाई, मांग भरो सजना, प्रेम तपस्या जैसी तकरीबन 20 सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके जंपिंग जैक के नाम से मशहूर रहे फिल्म अभिनेता जीतेंद्र और एवरग्रीन रेखा जल्द ही छोटे परदे पर एक साथ धमाल मचाते दिखेंगे। रेखा और जीतेंद्र की उनके हिट गानों पर ये परफॉर्मेंस मशहूर डांस रियलिटी शो डांस प्लस 4 के फाइनल एपीसोड में दिखाई देगी।
दोनों ने मुंबई के एक स्टूडियो में इस एपीसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। जीतेंद्र इससे पहले इसी शो के श्रीदेवी स्पेशल एपीसोड में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। रेखा और जीतेंद्र के करियर के कुछ सुपर डुपर हिट गानों पर शो के प्रतिभागियों ने भी अपनी पेशकश इस दौरान रिकॉर्ड कीं।