फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर डांसर-चैप्टर 3 के कंटेस्टेंट के साथ नजर आए रित्विक धनजानी, खूब की मस्ती

Wed, 16 Jan 2019 01:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Super Dancer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टीवी के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर का तीसरा चैप्टर शुरू हो चुका है। यह शो न केवल डांसिंग के कौशल का जश्न मनाता है बल्कि इस कौशल में निपुण होने के लिए युवा प्रतिस्पर्धियों के जुनून और समर्पण का सम्मान भी करता है। 11 शहरों में ऑडिशन के बाद, जिसमें बेहतरीन युवा प्रतिभाएं सामने आईं, प्रतिष्ठित सुपर जजेज- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु ने हाल ही में टॉप 12 प्रतिस्पर्धियों के नामों की घोषणा जो डांस का कल बनने का वादा करते हैं। टॉप 12 में से चार प्रतिस्पर्धी दिल्ली पहुंचे तो दिल वालों के शहर ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रतिस्पर्धी गौरव सरवन, सक्षम शर्मा, देविका नायर और तेजस वर्मा ने अपने-अपने सुपर गुरु - अमरदीप सिंह नट, वैभव घुगे, ऐश्वर्या राधाकृष्णन और तुषार शेट्टी के साथ नजर आए। शो के मेजबान रित्विक धनजानी ने अपनी मजेदार बातों और चार्म से माहौल में और भी चार चांद लगा दिए। 

यहां से 12 प्रतिस्पर्धियों का सफर शुरू हो चुका है क्योंकि वे अपने सुपर गुरुओं की निगरानी में अपने जुनून को बढ़ाने के लिए काम करने वाले हैं। हफ्ता-दर-हफ्ता दर्शकों को इन बेहतरीन प्रतिभाओं का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाला है। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें