फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी ने किया 'सरस्वतिचंद्र' के पोस्टर का अनावरण

Fri, 15 Feb 2013 04:11 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने संजय लीला भंसाली के टेलीविजन धारावाहिक 'सरस्वतिचंद्र' के पोस्टर का अनावरण किया। उन्हें उम्मीद है कि भंसाली की फिल्मों की ही तरह उनका टेलीविजन शो भी असाधारण होगा। रानी ने भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में अभिनय किया था।
विज्ञापन


रानी ने इसके अनावरण के दौरान बताया, "मैं हमेशा उनके लिए मौजूद रहूंगी। वह मेरे अच्छे मित्र और पसंदीदा निर्देशक हैं। यह उनकी टेलीविजन पर शुरुआत है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहती हूं कि हर कोई उनके शो को देखे। मुझे उम्मीद है कि 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम', 'ब्लैक' और अन्य फिल्मों की तरह यह शो भी असाधारण होगा।"
विज्ञापन


गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी द्वारा इसी नाम से लिखे गए गुजराती उपन्यास पर आधारित इस शो का प्रसारण 25 फरवरी से स्टार प्लस पर होगा।

भंसाली ने कहा, "यह धारावाहिक मेरे लिए काफी मायने रखता है क्योंकि हमने इसके लिए काफी मेहनत की है। मुझे खुशी है कि रानी मेरे शो के पोस्टर के अनावरण के लिए आईं। उन्होंने 'ब्लैक' में बेहतरीन अभिनय किया था और वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं।"
विज्ञापन


इस धारावाहिक में गौतम रोडे और जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें