फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: रणबीर कपूर ने नहीं दी बैचलर पार्टी, अभी भी इंतजार में हैं आदित्य रॉय कपूर

Wed, 27 Apr 2022 07:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा सभी मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में कॉमेडियन फिल्म 'ओम' की टीम का स्वागत करते नजर आएंगे। इस नए एपिसोड में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, संजना सांघी, निर्माता अहमद खान और उनकी पत्नी व निर्माता शायरा अहमद खान अपनी फिल्म को प्रमोट करते दिखेंगी। इस दौरान हंसी मजाक का फुल डोज भी आपको देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

इस एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है, जिसमें कपिल शर्मा सभी मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो के दौरान कपिल आदित्य से पूछते हैं कि क्या उन्हें अभिनेता रणबीर कपूर की बैचलरेट पार्टी में आमंत्रित किया गया था।


वीडियो क्लिप में कपिल आदित्य से पूछते हैं, 'रणबीर कपूर ने बीच में कहा था की अगर शादी से पहले मुझे बैचलर पार्टी करनी होगी और मुझे तीन लोगों को बुलाना होगा तो उनमें से एक आदित्य होंगे। बुलाया फिर की नहीं?' 
विज्ञापन

 

इस पर आदित्य कहते हैं कि ऐसी पार्टी हुई ही नहीं मैं अभी भी इंतजार कर रहा हूं। इसके बाद कपिल मजाकिया अंदाज में आदित्य से कहते हैं, 'आपको नहीं लगता कि आपका दोस्त सेटल हो गया है। गर्मी बहुत पड़ रही है धूप में आपकी जवानी का कपूर उड़ जाए उससे पहले आप भी कर लें।'


बता दें कि करण जौहर की कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह एक साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान जब रणबीर से उन तीन लोगों के बारे में पूछा गया जिन्हें वह अपनी बैचलर पार्टी में आमंत्रित करेंगे। तब रणबीर ने शाहरुख खान, सैफ अली खान और आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें